अध्यापक मृदुल ने दो दर्जन बाल विवाह को रोकने में हुए सफल विद्यालय में किशोरी मंच के तहत लड़कियों को कर रहे थे जागरूक
अध्यापक मृदुल ने दो दर्जन बाल विवाह को रोकने में हुए सफल
विद्यालय में किशोरी मंच के तहत लड़कियों को कर रहे थे जागरूक

जे टी न्यूज़, पूसा/समस्तीपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा के विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल ने दो दर्जन से अधिक बाल विवाह को रोकने में सफल हुए । उन्होंने यह कार्य विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में जाकर किया। वे विगत कई वर्षों से अपने विद्यालय में किशोरी मंच के तहत बाल विवाह को लेकर छात्राओं में जागरूकता अभियान चला रहे थे। छात्राओं ने माता-पिता द्वारा बाल विवाह किए जाने पर उन्हें जानकारी देने की जागरूकता दिखायी। जानकारी प्राप्त होने पर अध्यापक मृदुल ने अभिभावकों से मिलकर उसे बढ़िया से समझाया तथा बाल विवाह को रोकने में सफल हुए। पोषक क्षेत्र में इस तरह के कार्य करके उन्होंने दो दर्जन से अधिक बाल विवाह को रोककर उल्लेखनीय कार्य किया है। बाल विवाह को लेकर विद्यालय में होने वाली गतिविधियां भी कम उल्लेखनीय नहीं थी, तभी तो छात्राएं मुख्य हो पायीं ।प्रधानाध्यापक आभा कुमारी ने बताया की अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल न सिर्फ अध्कययन -अध्यापन करते हैं बल्कि वे छात्राओं के हित में भी सोचते हैं । उनके इसी सोच का परिणाम है कि उन्हें इस तरह की सफलता मिली है। इधर मुकेश कुमार मृदुल बाल विवाह के कलावे मासिक धर्म स्वच्छता और उससे होने वाली परेशानियों को लेकर विद्यालय नहीं आने वाली लड़कियों को भी जागरूक करने का काम किया है। मासिक स्वच्छता को लेकर उन्होंने सेनेटरी नैपकिन बच्चों को उपलब्ध कराते रहे हैं तथा रेड डॉट चैलेंज जैसे अनेक कार्यक्रम करके जागरूकता फैलाए हैं। उनके द्वारा इस तरह के कार्यक्रम करके दलित वंचित परिवार के लड़कियों के चेहरे पर एक मुस्कान और उम्मीद देने का कार्य किया गया है।
