अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 15–16 जुलाई पटना में आज से शुरू

अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 15–16 जुलाई पटना में आज से शुरू

जे टी न्यूज, पटना: ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के ऊपर चौतरफा हमला, कॉर्पोरेट साजिश के तहत मनरेगा को खत्म किया गया

काम दो, काम का उचित दाम दो आंदोलन तेज करने का संकल्प, बुलडोजर राज के खिलाफ दलित, आदिवासियों और ग्रामीण मजदूरों की व्यापक एकता बनाने का आह्वान

भाकपा माले से संबद्ध अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा की दो दिवसीय 15 –16 जुलाई को चलने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में आज से शुरू हो गई है। विधानपरिषद के नव निर्मित सामुदायिक भवन में चल रही बैठक में असम, त्रिपुरा, कार्बी, बंगाल, ओडिशा, आंध्र, तमिलनाडु, झारखंड, यूपी, पंजाब सहित कई अन्य राज्यों से ग्रामीण मजदूरों के नेतागण भाग ले रहे हैं।

गांव और गरीबों की बदहाली,पलायन, बेकारी और सभी राज्यों में बढ़ते बुलडोजर कार्रवाई पर व्यापक चर्चा के साथ बैठक की शुरुआत हुई है।

बैठक से जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के प्रति मोदी सरकार की आपराधिक असंवेदनशीलता की निंदा की गयी और छात्र युवाओं की मांग के तहत शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग दुहराई गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि गांव के दलित गरीबों को जगाकर ही कॉर्पोरेट्स की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सकता है। लूट और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सकता है। मनरेगा में गरीबों को काम मिला और न ही जी राम जी योजना में, हजारों करोड़ रूपया गरीबों के हिस्से का केंद्र सरकार ने हकमारी की है। *‘काम दो, काम का उचित दाम दो ’*आंदोलन तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button