घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो की बदमाशो ने की चोरी
घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो की बदमाशो ने की चोरी

जे टी न्यूज, मुरलीगंज, मधेपुरा :
मुरलीगंज बाजार में मिडिल चौक के पास घर के बाहर खड़ी एक सीएनजी ऑटो की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। पीड़ित रामपुर वार्ड एक निवासी प्रवेश कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह वर्तमान में मुरलीगंज मिडिल चौक स्थित रतन गुप्ता के मकान में किराये पर रहता है। गुरुवार की रात करीब 10 बजे उसने अपना बजाज कंपनी का सीएनजी ऑटो बीआर 43 पीए 2771 मकान मालिक की दुकान के सामने खड़ा कर कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह उठा तो देखा कि उक्त स्थान से उसका सीएनजी ऑटो गायब था। इसके बाद उसने मकान मालिक के साथ मिलकर आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उसका ऑटो चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए चोरी गए ऑटो की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष नूरूल हक ने बताया कि सीएनजी ऑटो चोरी की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


