छात्र संगठनों एवं कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित
छात्र संगठनों एवं कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: 24.07.2026 के पूर्वाह्न में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, समस्तीपुर की अध्यक्षता में छात्र आंदोलन के दृष्टिगत जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों/शिक्षकों एवं विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छात्र आंदोलन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखने तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।




