स्नातकोत्तर रसायन विभाग के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

स्नातकोत्तर रसायन विभाग के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: स्नातकोत्तर रसायन विभाग के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय:- ‘ग्लोबल एक्शन फॉर कूलर प्लैनेट’ था। संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि एवं संयोजन विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने किया। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात मिथिला परंपरा अनुसार प्रधानाचार्य के द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला, चादर, पागल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि जैविक सभ्यता को सुरक्षित हुआ दीर्घायु बनाने के लिए पराबैंगनी किरणों से बचाव की आवश्यकता है। ओजोन परत प्रमुख रूप से पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा करता है।
विषय प्रवर्तन कराते हुए विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित कल के लिए आज ओजोन परत को संरक्षित करना आवश्यक है। क्लोरोफ्लोरोकार्बन जो प्रकृति के लिए हानिकारक है।
मुख्य अतिथि वक्ता डॉ बिगन राम, सेवा निवृत, सह प्राध्यापक, रसायन विज्ञान, महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर ने कहा कि रासायनिक, तकनीकी एवं वैश्विक संस्थानों का विस्तृत जानकारी पर प्रकाश डाला। ओजोन परत के सुरक्षा की दिशा में आज के संदर्भ में सामूहिक प्रयास और शोध की आवश्यकता है।
डॉ भावना, सहायक प्राध्यापिका, रसायन विभाग, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय , मुजफ्फरपुर ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करता है। इस परत की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। आधुनिक सुविधाओं जैसे एसी, कूलर, मोटर आदि मशीनों का उपयोग कम करना चाहिए ताकि प्रकृति में संतुलन बना रहे।


इस अवसर पर डॉ राहुल मनहर, डॉ महेश कुमार चौधरी, डॉ सफ़वान सफवी, डॉ दिनेश राय, डॉ कविता रावत, डॉ कमलेश कुमार मिश्रा, डॉ सर्वेश कुमार, श्री योगेंद्र राय, श्री चंद्रशेखर प्रसाद यादव एवं छात्र-छात्रा में उपस्थित थे।
मंच संचालन डॉ अनिल कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ कविता रावत ने किया। राष्ट्रगान के साथ संगोष्ठी का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button