जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
जे टी न्यूज

समस्तीपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन, पेट्रोल पंप एनओसी, राजस्व की समीक्षा, राजस्व रैंकिंग, हल्का निरीक्षण, हल्का रैंकिंग, न्यायालय वाद, अभिलेखागार, बंदोबस्ती, नीलाम पत्र, आपदा, भूमि उपलब्धता, अतिक्रमणवाद, रोक सूची की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।

आंतरिक संसाधन के प्रतिवेदन की समीक्षा की गई एवं जिस विभाग/ कार्यालय का प्राप्तांक प्रतिशत कम पाया गया, उसे अगली बैठक में प्रगति लाने एवं लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया, साथ ही जिस विभाग/ कार्यालय द्वारा 60% या उससे ऊपर लक्ष्य प्राप्त किया गया है, उन्हें अगली बैठक तक शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि की उपलब्धता की समीक्षा बैठक की गई एवं सभी अंचल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध भूमि चिन्हित किए जाने हेतु अवशेष ग्राम पंचायतों की संख्या 81 पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। वैसे लोगों को 26 जनवरी के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी जमीन सरकारी भवन/ कार्यालय या स्कूल बनाने हेतु दान दिया है, जल्द ही इसकी सूची जिला राजस्व कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। डब्ल्यू० पी० यू० की समीक्षा की गई जिसमें 18 डब्ल्यू०पी०यू०, NOC देने हेतु शेष पाए गए। सभी शेष बचे NOC वाले प्रखंडों के प्रखंड व अंचल अधिकारी को 1 सप्ताह के अंदर एनओसी निर्गत करने का निर्देश दिया गया।


PMAY-प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रतिवेदन की समीक्षा की गई एवं जिलाधिकारी द्वारा इसमें प्रगति लाने हेतु सभी प्रखंड व अंचल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रखंड सह अंचल कार्यालय शिवाजीनगर के निर्माण हेतु अपने स्तर से निरीक्षण/भ्रमण कर लेने का निर्देश भूमि सुधार उप समाहर्ता रोसरा को दिया गया। वास स्थल विहीन परिवारों को उपलब्ध कराए गए भूमि के विवरण की समीक्षा की गई एवं जिन परिवारों को पर्चा नहीं दी गई है उन्हें पर्चा देने का निर्देश सभी संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। कब्रिस्तानो की पक्की घेराबंदी योजना की समीक्षा की गई एवं जिलाधिकारी द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल 1 एवं 2 के कार्यपालक अभियंता को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि के विवरण की समीक्षा की गई एवं सभी अंचल अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय,रोसरा, पटोरी एवं समस्तीपुर सदर, प्रभारी आपदा पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सब रजिस्टार समस्तीपुर, दलसिंहसराय, रोसरा, सभी अंचल अधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रभारी राजस्व पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, संयुक्त कर आयुक्त एवं जिला स्तरीय संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button