प्रो. रामाश्रय यादव के निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति : आर. के. राय

अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना, कहा—उनका शैक्षणिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

प्रो. रामाश्रय यादव के निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति : आर. के. राय

अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना, कहा—उनका शैक्षणिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

जे टी न्यूज,
समस्तीपुर: अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. राय ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू), भागलपुर के पूर्व कुलपति एवं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), पटना के पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रामाश्रय यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. रामाश्रय यादव का निधन शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कुलपति के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, युगांतरकारी सुधारों और अभिनव प्रयोगों की चर्चा देश-विदेश में होती रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

श्री राय ने कहा कि प्रो. यादव केवल एक कुशल शिक्षाविद् और प्रशासक ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व भी थे। उन्होंने अपने कार्यों और विचारों से शिक्षा जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनका निधन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बड़ी क्षति है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं उनके असंख्य विद्यार्थियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button