शराब बेचते हुए रंगे हाथों कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया

 


जेटी न्यूज

समस्तीपुर::- कल संध्या में पटोरी थाना पुलिस टीम के द्वारा नव वर्ष के आगमन के अवसर पर शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ग्राम सिउरा अमर सिंह स्थान के पास से दो शराब कारोबारियों को शराब बेचते हुए तथा लोगों को पिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। शराब कारोबारियों का नाम मंटून चौधरी एवं मनोज चौधरी दोनों पिता स्वर्गीय रामनारायण चौधरी ग्राम शिउरा अमर सिंह स्थान थाना पटोरी जिला समस्तीपुर है।
दोनों के घर से कुल 6 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button