कोटवा में 171 लोगों का हुआ कोरोना जांच,नही मिला एक भी संक्रमित

कोटवा,(पूर्वी चंपारण ): प्रखंड के कदम चौक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को कोरोना जांच में एक भी संक्रमित नही मिला।अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे है।मंगलवार को 171 लोगो का कोरोना जांच किया गया। आर टीपीसीआर विधि से 31 तथा एंटीजेन कीट से 140 लोगों की जांच की गई। जिसमे एक भी संक्रमित नही मिला।लगातार पाँचवे दिनों कोटवा पीएचसी के जांच में लोगों में संक्रमण मिलने से क्षेत्र में संक्रमण की गति पर ब्रेक लगा है।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लालन कुमार ने बताया कि पीएचसी में रोज कोरोना जांच किया जा रहा है,आरटीपीसीआर विधि तथा एंटीजेन विधि से लोगों की जांच की जा रही है।जो संक्रमीत पाये पाए जाते है।उनको दवा देकर होम क्वारन्टीन रहने को कहा जाता है और डॉक्टरों के सलाह के अनुसार सावधानियां भी बरतने को कहा गया है।इस दौरान लैब टेक्नीशियन निलेश कुमार,डाटा ऑपरेटर रौशन कुमार ,डॉ बी के सिंह ,डॉ उमा शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Edited By :- savita maurya 

