युवती को झांसा देकर बनाया शारीरिक सम्बन्ध जे टी नयूज

युवती को झांसा देकर बनाया शारीरिक सम्बन्ध
जे टी नयूज

समस्तीपुर:: ज़िले के दलसिंहसराय थाने के शहरी क्षेत्र के पूर्वी भाग में बसे एक गांव की किशोरी ने रविवार को शादी के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण करने की पुलिस से शिकायत की है।
अपनी मां के साथ थाने पर पहुंची उक्त किशोरी ने अपने स्वजातीय पड़ोसी पर ही यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि करीब दो वर्षों से आरोपी उसे झांसा दे रहा था।
लेकिन शनिवार को समाज के लोगों के समक्ष आरोपी एवं उसके परिजनों ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह थाने आयी है। हालांकि उसकी बातों से असहमत होने के कारण आरोप के समर्थन में पुलिस ने उससे साक्ष्य देने को कहा है। संवाद प्रेषण तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button