आगामी पांच दिनों में अनेक जगहों पर हल्की बर्षा के है आसार

आगामी पांच दिनों में अनेक जगहों पर हल्की बर्षा के है आसार

जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर : 09 से 13 सितम्बर के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार जिलों के आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते है. इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की बर्षा हो सकती है.हलांकि 9-13 सितम्बर के दौरान बेगूसराय,सीबान,सारण, गोपालगंज,पूर्वी तथा पश्चमी चंपारण जिलों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है.इसके आलावा 9-12 सितम्बर के आसपास सारण,सीवान एवं गोपालगंज में कहीं कहीं मध्यम बारिश हो सकती है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्ययन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 85-95 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 55-60 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में मुख्य रुप से पूर्वी दिशा से औसतन 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. तथा 14 सितम्बर को पछिया हवा चलने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button