6 नवंबर को संविधान दिवस एवं किसान विजय दिवस मनाया जाएगा – किरण देव यादव

खगड़िया: मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव सह देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय, एन ए पी एम के संयुक्त तत्वाधान में 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस एवं किसान विजय दिवस के अवसर पर ” संविधान देश लोकतंत्र बचाओ – नफरत तोड़ो – भारत जोड़ो ” नारों के साथ “संविधान का सुरक्षा एवं किसान आंदोलन” विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
तथा किसान आंदोलन के साथ सरकार द्वारा वादाखिलाफी के विरुद्ध संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी समान विचारधारा वाले प्रगतिशील किसान मजदूर समाजसेवी अधिवक्ता से भाग लेने का अपील किया।

जेटी न्यूज़

Related Articles

Back to top button