समस्तीपुर में फर्जी नर्सिंग होम पर छापा हड़कंप
समस्तीपुर में फर्जी नर्सिंग होम पर छापा हड़कंप
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : क्या हुआ आपको सुन कर थोड़ा अटपटा सा लगा होगा जी है समस्तीपुर में फर्जी नर्सिंग होम जिसे आप मौत का सौदागर कह सकते है जिसका संचालन अवैध रूप से होता आ रहा है। लेकिन आज फर्जी नर्सिंग होम की पोल खुल गई। समस्तीपुर शहर के विभिन्न अवैध क्लीनिक और नर्सिंग होम में समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होम की जांच के क्रम में पाच नर्सिंग होम को सील किया गया जबकि फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सील किए गए नर्सिंग होम में नेहा डायग्नोसिस,राय डायग्नोसिस, प्रीति इमेजिंग सेंटर, आरबी डायग्नोसिस के साथ-साथ कई अल्ट्रासाउंड सेंटर और डॉक्टर को भी गिरफ्तार किए गया हैं ।तमाम गोरखधंधे में फर्जी क्लीनिक फारसी फर्जी नर्सिंग होम और फर्जी अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाने के नाम पर प्रति महीना अवैध रूप से समस्तीपुर सिविल सर्जन के बड़ा बाबू के नेतृत्व में प्रति क्लीनिक ₹5000 मासिक लिए जाने की चर्चा जोरों पर है इस गोरखधंधे में वर्तमान सिविल सर्जन समेत कई लोग संदेह के घेरे में हैं।

सवाल है की अगर अवैध रूप से संचालन हो रहा था तो क्या इसकी जानकारी समस्तीपुर के सिविल सर्जन को नही थी। मौत के सौदागर का साथ आखिर कौन से रहा था कौन था इसके पीछे सच तो आना ही है।
