नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु यूनियन बैंक द्वारा कैंप का आयोजन

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु यूनियन बैंक द्वारा कैंप का आयोजन
जे टी न्यूज/गीता कुमार

खगड़िया: नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु यूनियन बैंक के सभी शाखाओं के संयुक्त रूप से महेशखुट में कैंप कर मेगा कृषि ऋण शिवीर का किया आयोजन और विभिन्न सेक्टर में कुल छह करोड़ के बाटे ऋण।
जीविका दीदियों के बीच आज बांटे गए 2.03करोड़ ऋण.
लगभग 200 जीविका दीदियों के बीच गए स्वीकृति पत्र।
*
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा आज महेशखूंट के राज मानस होटल में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया,यूबीआई के उप अंचल प्रमुख रांची जोन, से आए श्री आलोक कुमार, भागलपुर के क्षेत्र प्रमुख श्री इश्तियाक अरशद , ज़िला योजना अधिकारी डॉक्टर कुमारी अर्चना , अग्रणी जिला प्रबन्धक सोनू कुमार एवं जीविका के फाइनेंस मैनेजर अजीत पाल ने संयुक्त रूप से बांटे स्वीकृति पत्र.

कार्यक्रम का उद्घाटन उप महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार, क्षेत्र प्रमुख भागलपुर एमडी इश्तियाक अरशद, जिला योजना पदाधिकरी कुमारी अर्चना एवं एलडीएम खगड़िया श्री सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु यूनियन बैंक के द्वारा कैंप आयोजित कर 200 से अधिक स्वयं सहायता समूहों के जीविका दीदियों को मिली 2.03 करोड़ का दिया ऋण.

खगड़िया…जिले के बेलदौर गोगरी , एवं चौथम ब्लॉक के 135 स्वंय सहायता समुह ग्रुप की महिलाओं के बीच 18 कृषि ,3 रूरल गोडाउन,10 पीएमएफएमई,12 पीएमईजीपी ग्राहकों के बीच बांटे गए स्वीकृति पत्र,

आज 6.6 करोड़ रुपये ऋण की स्वीकृति पत्र बांटे गए

.ऋण बितरण के लिये महेशखूंट में आज कैम्प का आयोजन किया गया था।

.एलडीएम सोनू कुमार ने बताया कि महेशखूंट में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक महिला ग्राहकों को बैंक के विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत कर उन्हें स्वीकृति पत्र DGM श्री आलोक कुमार उप अंचल प्रमुख के द्वारा वितरित किया गया जिसमें, केसीसी ऋण, स्वयं सहायता समूह के जीविका दीदियों को ऋण , PMEGP एवम PMFME ऋण स्वीकृति की गई।

पीएम जन धन योजना, स्वकन्या समृद्धि योजना एवम यूनियन मुस्कान के तहत खाते खोले गए तथा सभी महिला ग्राहकों को बैंक के नए गोल्ड लॉन की योजना से अवगत कराया गया।

कैंप में यूनियन बैंक के सभी शाखाओं के द्वारा संयुक्त रूप से कुल ऋण कृषि के क्षेत्र में लगभग 6करोड़ 9लाख स्वीकृत की गई। लगभग 200 से अधिक महिला लाभुकों को दी गई ऋण।

यूनियन बैंक के उप अंचल प्रमुख से आए उप महाप्रबंधक ने सभी ग्राहकों को अच्छी बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने के लिए अस्वस्थ किया एवं सभी शाखा प्रबंधक को बैंक के विभिन्न योजनाओं जो महिला उद्यमी से जुड़ा हो उनके लाभों से अवगत कराते हुए यूनियन बैंक के द्वारा ग्राहकों को हाथ से हाथ मिला कर चलने को निर्देशित किया साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक को बैंक के द्वारा जिले के हित में अच्छी योजनाओं जो नारी सशक्तिकरण के मद्दे नजर महिला लाभार्थी को लाभ मिले इसके लिए निर्देशित किया और जिले के प्रगति में यूनियन बैंक सदैव अग्रणी बैंक के रूप में बेहतर काम कर प्रदर्शन करें इसके लिए मार्गदर्शन किया।श्री आलोक कुमार ने सभी जीविका दीदियों को अपने से पांच पांच सदस्यों को बैंक से जोड़ने को कहा है।

क्षेत्र प्रमुख भागलपुर एमडी इश्तियाक अरशद ने सभी ग्राहकों को यूनियन बैंक के साथ जुड़कर बने रहने के लिए धन्यवाद दिया एवं यूनियन बैंक के साथ अपना विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने सभी ग्राहक बंधुओं को अपने योजनाओं के बारे में अवगत कराया एवं यूनियन बैंक के द्वारा महिलाओं के लिए उनके हित मे चलाए गए योजनाओं से अवगत कराया और माहिला शशक्ति करण को बढ़ावा देने पे बल दिया और यूनियन बैंक के रीजनल मैनेजर ने जीविका के द्वारा सहयोग मिलने को लेकर उन्हें धन्यवाद किया साथ ही
बचे हुए 2 महीने में यूनियन बैंक से लगभग 2000 समूहों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे सितम्बर 30 के पहले पूरा कर लिया जाए इसके लिए उन्होंने अपने सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक से अनुरोध किया है की बढ़-चढ़कर इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु काम करें और जीविका के अधिकारियों को सहयोग करने का अनुरोध भी किया।

गौर तलब है कि आज तक यूनियन बैंक खगड़िया जिले के शाखाओं ने 1000 से अधिक जिविका स्वयं सहायता समूह के बीच ऋण वितरित कर चुका है जो तथा इस फाइनेंशियल ईयर में लगभग 3.50 करोड़ की राशि है साथ ही इस शिविर में 135 नए समूहों के बीच और ऋण वितरित किए गए है।

जीविका से आए फाइनेंस मैनेजर श्री अजीत पाल ने बताया की यूनियन बैंक में खगड़िया जिले में काफी सहयोग मिल रहा है। हम यूनियन बैंक से और बेहतर सुविधा की अपेक्षा करते है ताकि दीदियों को सरलता से लोन मिल जाए। श्री अजीत पाल ने अपने सभी बीपीएम एवं फाइनेंस मैनेजर के माध्यम से septemper महीने तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को हजार से 2000 तक के समूहों के ऋण उपलब्ध कराने की बात पर चर्चा की है।

ज़िला योजना आधिकारी खगड़िया dr कुमारी अर्चना ने यूनियन बैंक के इस तरह के आयोजन से महिलाएं को एक नए आयाम तक पहुंचाने मे सहोयग के लिऐ काफी सराहा और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु एक अच्छी पहल की गई साथ ही सभी ग्राहकों को लॉन को समय के साथ चुकाने हेतु भी कहा।

कार्यक्रम में रांची से आए यूनियन बैंक के उप महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार,भागलपुर के क्षेत्र प्रमुख एमडी इश्तियाक अरशद, एलडीएम सोनू कुमार , डीपीओ खगड़िया श्रीमती कुमारी अर्चना खगड़िया जिला के सभी शाखा के शाखा प्रबंधक , जीविका के फाइनेंस मैनेजर श्री अजीत पाल, रीजनल ऑफिस भागलपुर से आए नीतेश कुमार और खगड़िया के सभी प्रखंड से आए जीविका अधिकारी के साथ लगभग 300 सौ से अधिक महिला ग्राहक मौजूद थे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button