राजेन्द्र चौक पर पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने शान से फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजे महापुरुषों और वीर बलिदानियों के जयघोष सौहार्द व भाईचारे के साथ विकसित भारत निर्माण का लिया संकल्प

राजेन्द्र चौक पर पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने शान से फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूंजे महापुरुषों और वीर बलिदानियों के जयघोष

सौहार्द व भाईचारे के साथ विकसित भारत निर्माण का लिया संकल्प

जे टी न्यूज, खगड़िया:
शहर के हृदयस्थल डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चौक पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। समारोह में एनसीसी कैडेट्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद समारोह की मुख्य अतिथि जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया।
इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सपूतों एवं महापुरुषों के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए गए।
समारोह की अध्यक्षता स्थानीय नगर समाजसेवी अमित कुमार प्रिंस ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता सह जिला नागरिक परिषद सदस्य आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने जिलावासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों एवं वीर बलिदानियों को शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने के लिए समाज को विभाजनकारी एवं नकारात्मक शक्तियों का डटकर मुकाबला करना होगा,तभी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का सम्मान बरकरार रह सकता है।
उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी वे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सेवा की कोई सीमा नहीं होती और विकास कार्यों का कोई जाति या धर्म नहीं होता।उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनता के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहना दायित्व है।


बतौर पूर्व विधायक ने खगड़िया वासी से आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत बनाकर सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की अपील किया।
वहीं जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, वीर बलिदानियों एवं राष्ट्रनायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई—आपस में सब भाई-भाई की भावना को और मजबूत कर यदि हम सामाजिक एकता एवं भाईचारे के स्तंभों को सशक्त बनाए रखें, तो उन्नत खगड़िया, विकसित बिहार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को कोई ताकत नहीं रोक सकती।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों, संविधान के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्प दोहराने का भी दिन है। आज जरूरत है कि समाज का प्रत्येक वर्ग आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए।
समारोह में युवा जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्वीर यादव, डॉ. अंजली यादव, सम्यकवीर अधिवक्ता, जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, स्थानीय व्यवसायी उज्ज्वल कुमार, अर्जुन जैन,ईं0 क्याम उद्दीन,नाई समाज के जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जदयू नेत्री पार्वती देवी, वकील यादव, हरेराम यादव, तरुण सिंह एवं राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button