अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाई गई
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाई गई

जे टी न्यूज, खगड़िया :
सदर प्रखंड में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस है।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला शाखा है।इसकी स्थापना भारत में महिलाओ के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।इस स्थापना दिवस समारोह पर महिला नगर अध्यक्ष शमा प्रवीण ने महिला कांग्रेस झंडा का ध्वजारोहण कर कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओ के साथ न्याय,समानता और सशक्तिकरण से जुड़ी बाधाओ को उजागर करती रही है तथा महंगाई एवं महिला विरोधी अत्याचार के मामलो के विरोध में आंदोलन करती रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने त्याग, संघर्ष और बलिदान से पार्टी को आगे बढ़ाया है और कांग्रेस सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को ‘बाटम टू टाप’ बनाया है। भाजपा की नौ साल की सत्ता में हमें मानसिक और आर्थिक गुलामी मिली है। शमा प्रवीण ने कार्यकर्ताओं और समर्थको से अपील किया कि वह केंद्र सरकार की विफलताओ को जन-जन तक पहुॅंचाने लोगो की समस्याओ को लेकर संघर्ष करे। देश में बढ़ती महॅंगाई, बेरोजगारी और महिला असुरक्षा को मिटाने के लिए हमेशा अपनी आवाज को बुलंद करुंगी। पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करने के लिए मैं पूरी मेहनत और लगन से काम करूंगी।मेरा बूथ,मेरी जिम्मेदारी है। 2024 के लोकसभा के चुनावो में अपने बूथ से कांग्रेस की जीत कराना, मेरी जिम्मेदारी है। समाज में धर्म,जाति,लिंग और वर्ग के आधार पर हो रहे भेद-भाव का हर स्तर पर विरोध करूंगी। देश में फैल रही सांप्रदायिक नफरत, हिंसा और ध्रुवीकरण के खिलाफ लड़ुगी। बिना किसी स्वार्थ के ब्लाक और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में अपना पुरा योगदान दुंगी। कांग्रेस के सिद्धांत ‘आधी आबादी को मिले पुरा हक,समान जिम्मेदारी और समान अवसर’ को सफल बनाने की पुरी कोशिश करूंगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की 40 वां स्थापना दिवस पर जय हिन्द नारे के साथ प्रतिज्ञा लेती हुॅं।

