सोशल जस्टिस के बाद शिक्षा – स्वास्थ्य व आर्थिक न्याय दिलाना ही बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की पहली प्राथमिकताएं – विष्णुदेव सिंह यादव मधुबनी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के 21 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समाजवादियों ने कसी कमर

सोशल जस्टिस के बाद शिक्षा – स्वास्थ्य व आर्थिक न्याय दिलाना ही बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की पहली प्राथमिकताएं – विष्णुदेव सिंह यादव
मधुबनी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के 21 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समाजवादियों ने कसी कमर


जे टी न्यूज़ , मधुबनी : लोकसभा 2024 के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी तमाम कवायदों पर कार्य करना शुरू कर दिया हैं। इसी उद्देश्य के तहत जिले भर के बुद्धिजीवियों का जुटान पार्टी के बैनर तले की जा रही हैं। इसी उद्देश्य के साथ ही 21 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया हैं। मिथिलांचल की हृदयस्थली मधुबनी में राष्ट्रीय जनता दल अपने जनाधार को समेटने मे कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं हैं। जिसकी तैयारी जिले भर के बुद्धिजीवियों को एकजुट कर शुरु कर दी गई हैं। राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य विष्णुदेव सिंह यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडो से बुद्धिजीवियों की एक टीम का चयन कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया हैं। जिसमें पंडौल प्रखण्ड अंतर्गत के वरिष्ठ मुखिया रामकुमार यादव, बिस्फी के पूर्व पंसस रामबिलास सहनी, मो उजाले व अरुण कुमार, मधेपुर कॉ ऑपरेटिव के नेता सियाराम यादव, राजनगर के कॉ ऑपरेटिव नेता विवेकानंद यादव, फुलपरास कॉ ऑपरेटिव नेता सतीश यादव, झंझारपुर के रामू यादव को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया हैं। वहीं बेनीपट्टी के वरीय अधिवक्ता प्रीतम यादव, रहिका के लोकेश नाथ मिश्र, बाबूबरही के सोनेलाल सिपालिया, राजनगर के पूर्व मुखिया अशोक कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष , लौकही के वरिष्ठ नेता कामेश्वर यादव को प्रधान महासचिव , वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ विजय चन्द्र घोष को सचिव सह जिला प्रवक्ता की जिम्मेवारी के साथ ही बिस्फी जगवन के पूर्व मुखिया प्रमोद महाजन , घोघरडीहा के राम बहादुर यादव, खजौली के गुलाम अली, रहिका के रुदल यादव को जिला महासचिव एवं बाबूबरही के महेंद्र यादव , मधुबनी के रामाधीन यादव व हरलाखी के बुद्धेश्वर यादव को जिला सचिव की कमान सौंपी गई हैं।

यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा है कि कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही अपने अपने कर्तव्यों के निर्वाहन हेतु सभी समाजवादी साथियों ने कमर कस लिया हैं। उन्होंने कहा है कि सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता के साथ साथ शिक्षा – स्वास्थ्य के विषय को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्राथमिकताओं में रखने को वचनबद्ध हैं। नये जिला कार्यकारिणी के गठन की सूचना पार्टी आलाकमान सहित पूर्व डीजीपी सह प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता को दे दी गई हैं। वहीं इस गठन के बाद राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, मंत्री समीर कुमार महासेठ , पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव , जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, उमाकांत यादव, प्रदेश महासचिव रामबहादुर यादव व पी के झा, युवा प्रदेश के वरिष्ठ नेता आसिफ अहमद, वरीय नेता मो तमन्ना एवं महताब आलम ने सभी नये पदाधिकारियों को सहर्ष बधाई के साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया हैं।

Related Articles

Back to top button