प्रमुख व उप प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव
प्रमुख व उप प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव

21 पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षर के साथ सौपा वीडियो को ज्ञापन

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला स्थित प्रखंड करगहर के प्रखंड प्रमुख अनीता देवी व उप प्रमुख धर्मशिला देवी पर पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगा दिया। मंगलवार के दिन स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में 21 पंचायत समिति सदस्यों ने अपना अपना हस्ताक्षर बनाकर प्रखंड प्रमुख अनीता देवी व उप प्रखंड प्रमुख धर्मशिला देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव ज्ञापन वीडियो को सौंप दिया।

*आरोप प्रत्यारोप* —-(1)पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिस उद्देश्य की पूर्ति व प्रखंड का विकास हेतु अनीता देवी को प्रखंड प्रमुख बनाया गया था उन उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
(2) पंचायत समिति सदस्यों के प्रति प्रमुख अपना विश्वास खो चुकी है।
(3) पंचायत समिति सदस्यों के साथ प्रमुख द्वारा भेदभाव एवं दुर्व्यवहार किया जाता है।

(4) प्रखंड प्रमुख के द्वारा पंचायत समिति का नियमित बैठक नहीं किया जाता। जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र में विकास की गति शिथिल पड़ गई है।
(5) पंचायत समिति बैठक पंजी में चुपके तरीके से अपने पक्ष वाले समिति सदस्यों कि योजना को प्रविष्ट किया जाता है।
(6) पंचायती राज अधिनियम के तहत प्राप्त राशि को अपनी मनमानी तरीके से बटवारा किया जाता है। जिसके चलते समावेशी विकास होना असंभव है।
(7) पंचायत समिति की स्थाई समितियां को चुपके से गठन करना एवं पंचायत समिति सदस्यों का नियमित बैठक नहीं होना।
*21 पंचायत समिति सदस्य ने लगाया आरोप*
रिंकी देवी
कंचन कुमार
अरविंद कुमार
कृष्ण अवतार गुप्ता
रमता सिंह
रमेश कुमार राम
रितेश कुमार
पुष्पा देवी
रिंकू कुमारी
ज्योति देवी
रंभा देवी
सुनीता देवी वगैरह



