दिव्यांगों के बीच बांटी गई ट्राइसाइकिलें 

दिव्यांगों के बीच बांटी गई ट्राइसाइकिलें

जे टी न्यूज, मधुबनी :

 

आज पंडौल बुनियाद केंद्र, मधुबनी पर 20 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी ट्राइसाइकिल दिया गया। साथ ही 30 लाभुकों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।

जिला अधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा के निर्देशानुसार यह वितरण पंडौल अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र से किया गया।

सदर अनुमंडल के 45 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया जिसमे से 20 लाभुक ट्राइसाइकिल लेने आए। वितरण ADSS आशीष अमन के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया।

वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसके पश्चात ट्राइसाइकिल वितरण किया गया। ठंड एवम शीतलहर को देखते हुए, लाभुकों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button