एनपीएल सीजन-6 का आगाज 11 फरवरी से होगा, तैयारियां पूरी

एनपीएल सीजन-6 का आगाज 11 फरवरी से होगा, तैयारियां पूरी

जे टी न्यूज, नासरीगंज (रोहतास) नगर के उच्च विद्यालय के स्टेडियम में आगामी 11 फरवरी से एनपीएल सीजन-6 का उद्घाटन मैच के साथ आगाज हो जाएगा। जिसको लेकर लगभग- लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस लीग में इस बार सांसद से लेकर कई बड़े नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

इसकी जानकारी देते हुए एनपीएल बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार मुन्ना ने बताया कि एनपीएल सीजन-6 का उद्घाटन 11 फरवरी को किया जाएगा। जिसमें उद्घाटनकर्ता के रूप में काराकाट सांसद महाबली सिंह समेत अन्य कई बड़ी हस्तियां जुटेंगी। उद्घाटन मैच नगर के वार्ड 04 (मां अस्कामिनी इलेवन) बनाम दाउदनगर (औरंगाबाद) के बीच खेला जाना है।

जिसको लेकर फील्ड की साफ-सफाई समेत कई अन्य कार्य अंतिम पड़ाव में हैं। इस वर्ष विजेता टीम को नकद राशि 40 हजार के साथ शानदार ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।

वहीं 12 फरवरी को दूसरा मैच वार्ड 05 (शाहाबाद सम्राट) बनाम वार्ड 07, तीसरा मैच कर्मा बनाम बरडीहा और चौथा मैच वार्ड 08 बनाम मंगीतपुर के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button