शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय
अलर्ट - नहीं बजेगा डीजे पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई - डीएसपी
शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय
अलर्ट – नहीं बजेगा पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई – डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): जिला रोहतास स्थानीय थाना करगहर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार,सहयोगी थानाध्यक्ष विजय कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में लिए गए कई अहम निर्णय। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने किया। सुसज्जित एवं शांत वातावरण में बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र से आए हुए सभी जनप्रतिनिधि,मुखिया, सरपंच,पैक्स अध्यक्ष व समाजसेवी लोगों ने सवालों की बौछार कर दी। सभी की बातों को बारी-बारी से अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए नम्रता पूर्वक प्रश्नों का समाधान किया गया।वही होली को लेकर डीसीपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि डीजे बजाने वालों की खैर नहीं यदि मौके वारदात पर पकड़े गए तो होगी डीजे मलिक पर सीधी एफ आइ आर धारा 110. 107.116 के साथ सभी सामान जप्त। डीजे मालिक एफ आइ आर के साथ जाएंगे जेल। साथ ही अंचलाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि होली हिंदुओं का त्यौहार है। आपसी प्रेम भाईचारा के साथ होली मनाना है।

सभी लोग नियम कानून के दायरे में ही रहकर होली मनाएंगे। कहीं से किसी को कोई क्षति नहीं होनी चाहिए। यदि आप ऐसा नही करते हैं तो प्रशासन पहुंचेगी आपके द्वारा । वीडियो धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन के द्वारा लाइन ऑर्डर के तहत हर जगह मजिस्ट्रेट के साथ थाना क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर भारी दलबल के साथ पुलिस प्रशासन मौजूद रहेंगी। वहीं सहयोगी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने कहां की नम्रता प्रेम भाव के साथ एक दूसरे को समझते हुए होली का आनंद उठाएं। कानून व पुलिस प्रशासन की इज्जत कीजिए हम आपके साथ हैं।

लेकिन कानून हाथ में लेंगे तो…….. समझ जाइए। कानून के तहत शिकंजो में कसे जाएंगे। वहीं होली के दौरान शराबियों पर पुलिस प्रशासन की सख्त रहेगी निगरानी। मौके पर एस आई शैलेंद्र सिंह,एस आइ अनिल कुमार,नवीन कुमार,पूर्व जिला पार्षद शकील मुखिया, बकसडा पंचायत मुखिया गुलबाशो पांडेय, विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता,करगहर सरपंच संघ अध्यक्ष अयोध्या पासवान, पंचायत अररूआ मुखिया राजू सिंह, समरडीहा पंचायत पूर्व मुखिया अवध बिहारी राय,समाजसेवी फेकू सेठ, शाहमल खैरा मुखिया निरंजन कुमार, अरविंद मुखिया पंचायत खराड़ी,ठोरसन पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र खरवार, शाहमल खैरा सरपंच जयप्रकाश साह, भोखरी सरपंच प्रतिनिधि संतोष सिंह,समाजसेवी कनी उर्फ जग नारायण साह, रोहतास केसरी मोहनपहलवान, सरपंच प्रतिनिधि करगहर जयप्रकाश साह पंचायत बसडिहां मुखिया जगनारायण पासवान,पंचायत सेंदुआर मुखिया अशोक सिंह, कुमार आदित्य पैक्स अध्यक्ष अकोढी़ के साथ सभी डीजे संचालक जनप्रतिनिधि समाजसेवी लोग मौजूद रहें।


