समस्तीपुर के मालगोदाम रोड के रेलवे परिसर मे लगी भीषण आग अग्निशमन दल आग पर काबू पाने में जुटी लाखो की रेल संपति जल कर स्वाहा

समस्तीपुर के मालगोदाम रोड के रेलवे परिसर मे लगी भीषण आग

अग्निशमन दल आग पर काबू पाने में जुटी लाखो की रेल संपति जल कर स्वाहा

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: आपको बताते चले कि समस्तीपुर में विगत वर्षो पूर्व भी आग लग चुकी है। रेलवे का अपना दमकल केंद्र थी लेकिन रेल अधिकारियों के अफसरशाही और बोलबाला बनाए रखने के लिए दमकल केंद्र को हटा दिया गया। क्या ये जान बूझ कर किया गया कदम नहीं है। सवाल बहुत बड़ा है क्या कोई बड़ी घोटाले को छुपाने के लिए प्रति साल रेल संपति जल कर राख हो जाती है लेकिन कोई जांच नही होती है।पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर के पूर्व माल गोदाम में रखे गए करोड़ों रुपए के केवल मे अचानक आग लगने से संपत्ति जल के भस्म हो गए, जानकारी के मुताबिक करीबन 9/55 बजे रात्रि में नए रेलवे सुरक्षा बल के बैरक के पास रखे गए केवल में आग लगने से करोड़ों रुपए की संपत्ति जल के भस्म हो गया इसके पूर्व भी तत्कालीन डीआरएम शर्मा के समय में न्यू स्क्रैप में भी आग लगी थी में लगी आग से निजात मिला ही नहीं बल्कि दूसरा अग्निकांड होने से समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मंडल रेल प्रबंधक समेत आर पी एफ के कमांडेंट संदेह के घेरे में नजर आ रहे है।

समस्तीपुर मंडल मुख्यालय होने के बावजूद समस्तीपुर मुख्यालय में अग्निशमन हेड क्वार्टर को समाप्त कर दिया गया और उसके जगह पर कोई व्यवस्था नहीं की गई यह तमाम क्रियाकलाप है 2014 के बाद शुरू हुई थी ऐसा चर्चा है कि जानबूझकर रेल प्रशासन द्वारा आग लगी कराई जाती है ताकि गोलमाल किए जाने में आसानी हो सके। अब देखना है की इस अग्निकांड की जांच होती है या सब गोलमाल होता है।

Related Articles

Back to top button