सोलर एनर्जी से रोजगार के अवसर

सोलर एनर्जी से रोजगार के अवसर


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : सेल्को इंडिया नें सोलर सिस्टम से आजीविका समाधान के पारिस्थितिकी तंत्र विकास के लिए सहयोग डेवलपमेंट सर्विसेज के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ! इस समझौते के तहत् कम से कम 100 लोगों को सोलर सिस्टम के द्वारा रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ! आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेल्को इंडिया समस्तीपुर के शाखा प्रबंधक यशवंत कुमार राय नें की। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में वातावरण और रोजगार को देखते हुए नवीकरण ऊर्जा से चलने वाली प्रौद्योगिकी के महत्व को जागरुक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है !

 

सहयोग डेवलपमेंट सर्विसेज के डायरेक्टर रमन श्याम सिंह नें हस्ताक्षर करते हुए कहा कि जागरूकता अभियान के द्वारा सोलर सिस्टम से होने वाले लाभ एवं ऋण की सुविधा से सोलर पापड़ मशीन, चिप्स मशीन, अगरबत्ती मशीन, मिल्किंग मशीन, पता प्लेट मशीन, सोलर भांति के द्वारा खासकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता है ! सेल्को इंडिया के डी जी एम सुदिप्ता घोष नें हस्ताक्षर करते हुए कहा कि सोलर सिस्टम रोजगार एवं कृषि के क्षेत्र में महिलाओं और किसानों के हित के लिए वरदान सिद्ध होगा! इसे महिलाओं एवं किसानों तक पहुंचानें की जरूरत है ! सी एस आर मैनेजर भोलानाथ प्रसाद नें कहा कि ग्रामीण इलाकों में सोलर एनर्जी से संचालित लंबे अवधि तक सस्ते रोजगार के अवसर के लिए सेल्को इंडिया कृत संकल्पित है ! सीनियर मैनेजर नीरज कुमार सिंह नें कहा कि सौर ऊर्जा के महत्व को लोगों को समझने की आवश्यकता है! पीएम सूर्य घर योजना के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button