स्कूल जाने वाला पथ बदहाल, छात्रों को हो रही हैं परेशानी
स्कूल जाने वाला पथ बदहाल, छात्रों को हो रही हैं परेशान

जे टी न्यूज, टेढ़ागाछ : किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुशहारा पंचायत के फाराबाड़ी मुख्य सड़क से विद्यालय तक जाने वाला रास्ता बदहाल है। बारिश से यह रास्ता कीचड़नुमा हो गया है। कहीं-कहीं जलजमाव भी हो गया है। इसके चलते स्कूल तक पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं काे रास्ते में कीचड़ व गंदगी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सड़क पर कीचड़ होने से स्कूल आने जाने वाले बच्चे कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं। फिसलने के कारण बच्चों की ड्रेस खराब होने के साथ उन्हें चोट भी लग जाती है। इससे आए दिन बच्चों की उपस्थिति में कमी आ रही है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के अभिभावक, ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह समस्या आज की नहीं है बल्कि काफी पुरानी है।
स्कूल तक जाने वाले मार्ग की स्थिति इतनी खराब है की जरा सी बारिश होने पर इस सड़क पर कीचड़ व पानी जमा हो जाता है। इस कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है।