3293 लीटर देशी एवं विदेशी शराबों का विनष्टीकरण किया गया
3293 लीटर देशी एवं विदेशी शराबों का विनष्टीकरण किया गया

जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर थाना में पूर्व के 9 शराब मामलों की गई करवाई में जप्त देशी एवं विदेशी शराबों का विनष्टीकरण थाना परिसर में किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार,अपर थाना प्रभारी शुभम कुमार,एएसआई मनोज कुमार, एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पूर्व के विभिन्न शराब मामलों में की गई करवाई में जप्त किये गये शराबों का विनष्टीकरण थाना परिसर में किया गया। किये गये शराब विनष्टीकरण में 3026 लीटर देशी और 267 लीटर विदेशी कुल 3293 लीटर शराब शामिल हैं। मौके पर सीईओ सुजाता कुमारी अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पैंथर मोबाइल के रमन कुमार,अशोक कुमार, एवं पुलिस बल एवं चौकीदार उपस्थित थे।




