साबित्री बा फुले एवं फातिमा शेख के जयंती का आयोजन

साबित्री बा फुले एवं फातिमा शेख के जयंती का आयोजन

जेटी न्यूज मधुबनी।विष्णुदेव सिंह यादव।

साबित्री बा फुले एवं फातिमा शेख का महिला सशक्तिकरण हेतु योगदान महत्वपूर्ण –उमेश राय
दरभंगा थियोसोफिकल लॉज के एम टैंक,लहेरियासराय, दरभंगा द्वारा लॉज परिसर में अध्यक्ष बन्धु उमेश राय की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिक माता साबित्री बा एवं समाज सेवी फातिमा शेख की एक सौ चौरानवे जन्म दिवस को संयुक्त रूप से समारोह पूर्वक मनाया गया ।
इस अवसर पर अपना विचार बन्धु उमेश राय ने कहा कि साबित्री बा फुले अपने बाल्यकाल से ही एक संकल्पित, संघर्षशील, धैर्यवान एवं संयम की प्रतिमूर्ति तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित थी और उन्होंने महिला सशक्तिकरण हेतु महिला शिक्षा को प्रथम पायदान पर रखते हुए भारत प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना महाराष्ट्र में की और समाज के मुख्य धारा में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए ढोंगी एवं पाखंडी तत्वों से संघर्ष करते हुए अपने जीवन काल में अपने पति ज्योति बा फुले के साथ मिलकर एक के बाद से खुल बालिका अठारह विधालयों की स्थापना कर महिला शिक्षा को आगे बढ़ाया।वह स्वयं इन विधालयों में शिक्षण कार्य की और समतावादी दृष्टिकोण के साथ सभी वर्गों की बालिकाओं को इन विधालयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया । इस तरह नारी शिक्षा को स्थापित करते, उसे आगे बढ़ाने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने में साबित्री बा फुले का प्रयास प्रथम, किन्तु सफल रहा और उनका यह प्रयास भावी भारत के लिए आधार शिला का कार्य ।


मुख्य अतिथि,चिन्तक एवं समाज सेवी शंकर प्रलामी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साबित्री बा फुले महिलाओं एवं समाज के प्रतिबद्धता, सच्ची निष्ठा एवं सक्रियता ही ने अपने मंजिल तक पहुंचाया।उन्होंने ने साबित्री बा फुले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व कर्मो का कई उदाहरणों के साथ वर्णन करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समग्र रूप से अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर दरभंगा थियोसोफिकल लॉज के सचिव राम बुझावन यादव रमाकर, रामबृक्ष यादव,राम बिलास यादव, प्रेमचन्द यादव उर्फ भोलू यादव, स्वाति देव , शीला सहनी , चन्द्र बीर नारायण यादव,निलामबर यादव,नीरज कुमार, पप्पू सिंह, संजीव कुमार चौधरी विश्व नाथ चौधरी आदि वक्तओं ने भी अपने अपने विचार रखे तथा साबित्री बा फुले एवं फातिमा शेख को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। समारोह के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद सौकत ने किया ।

Related Articles

Back to top button