मिलन समारोह सह दही – चुड़ा प्रीतिभोज का आयोजन
मिलन समारोह सह दही – चुड़ा प्रीतिभोज का आयोजन

जे टी न्यूज़ , समस्तीपुर : मिथिला दुग्ध संघ लिमिटेड समस्तीपुर में मिलन समारोह सह दही – चुड़ा प्रीतिभोज का आयोजन डेयरी परिसर में किया गया जिसका उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि श्री के डी प्रज्जवलन नगर निगम आयुक्त समस्तीपुर द्वारा किया गया। प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार झा ने अपने सम्बोधन में कहा की बर्ष 2025 में मकर संक्राति के अवसर पर कुल 6 लाख 70 हजार दही बिक्री कर बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जो संघ बिपनन में नया कृतिमान है। इस कार्यकर्म के मौके पर निदेशक मंडल ले सभी सदस्य सहायक महाप्रबंधक श्री रविंद्र कुमार झा, डॉक्टर सुभाष चन्द प्रसाद सिंह , डॉक्टर राजेश कुमार सिंह , भगवंत दयाल यादव , विभव प्रकाश सिंह के साथ डेयरी कर्मचारी पदाधिकारी और समिति के प्रतिनिधि बितरक उपस्थित रहे।




