किसानों को पूसा बासमती धान का दाम मिलेगा दुगुना

किसानों को पूसा बासमती धान का दाम मिलेगा दुगुना
जेटी न्यूज/मधुबनी नगर


किसानों को सुगंधित बारीक धान पूसा बासमती किस्म के धान की विक्री दुगुने दाम पर चावल निर्माण की कंपनी खरीदने की घोषणा किया है।पूसा बासमती 1121धान के वैरायटी की उत्पादन किसान करेंगे तो पंडौल औधोगिक प्रांगण के चावल निर्माण करने वाली कंपनी ने 27सौ रुपए धान प्रति क्वींटल एफपीओ के किसान समूहों से खरीद करेगी।प्रगतिशील किसान एवं फार्मर प्रोड्यूसर ग्रुप से जुड़े सदस्य कपिलदेव झा उर्फ मुरारी ने बताया कि किसानों को पूसा बासमती किस्म की बीज मुहैया किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूसा बासमती धान का यह प्रभेद 125 दिनों में 75 से 80 किलोग्राम प्रति कट्ठा उपज देता है।इस धान के किस्म का देश के कई राज्यों एवं विदेशों में बहुत पसंद के बासमती चावल की सालोंभर मांग रहती है।आगामी खरीफ मौसम में सैकड़ों किसान सुगंधित महीन प्रभेद के धान लगाने की योजना बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button