गुम हुए 7 वर्षीय मासूम कि खोज मे पुलिस की उड़ी नींद
रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने किया बभनी गांव में छापामारी
गुम हुए 7 वर्षीय मासूम कि खोज मे पुलिस की उड़ी नींद
रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने किया बभनी गांव में छापामारी

जे टी न्यूज करगहर(रोहतास)करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव से रविवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ही एक 7 वर्षीय मासूम स्कूल से घर लौटने के बाद घर से बाहर खेलने के लिए गया उसके बाद से उसका कहीं आज तक आता पता नहीं चला। जिसे लेकर रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार गांव में लगातार छापामारी कर रहें हैं। लगातार अपराधियों के अड्डे खंगाल रहें हैं।लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। बताया जाता है कि बच्चे का नाम हिमांशु कुमार पिता सुधीर कुमार सिंह है। पुलिस मामले को दर्ज कर गंभीरता पूर्वक अपराधियों के गुप्त अड्डे खंगाल रही हैं। इधर मामले को लेकर डी एसपी कुमार वैभव और पुलिस कप्तान रौशन कुमार सख्त रुख अख्तियार कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
गांव में भी पुलिस की टीम पहुंची परिवार से मिला और पूरी तरह से मामले की छानबीन की। बभनी गांव में डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी। घटना के संबंध में रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस की कई टीम सक्रिय है। इधर घटना से परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

