बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया गया वितरण

बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया गया वितरणजे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) सामाजिक सरोकारों के तहत सासाराम के उचितपुर हरिजन टोला में संचालित नि:शुल्क पाठशाला के बच्चों को समाजसेवी अभिनव नीरज द्वारा पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस पुनीत कार्य में केसरी जी, मुकुल, मोनू, वैभव और समीर ने भी सहयोग किया। शहीदों की याद में समर्पित रहा 14 फरवरी जहां दुनिया भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है, वहीं भारत के इतिहास में यह दिन पुलवामा आतंकी हमले के कारण एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस जघन्य हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आज इस घटना को 6 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देशभर में इस दिन को ब्लैक डे के रूप में याद किया जाता है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को समर्पित इस अवसर पर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति को नमन किया। पाठशाला का संचालन इंजीनियर आशुतोष कुमार सिंह एवं श्रीनाथ गुप्ता के द्वारा किया जाता है।

Related Articles

Back to top button