कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर फुका बिगुल
कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर फुका बिगुल

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड कोचस में शुक्रवार के दिन कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की देखरेख में 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर एक हम बैठक किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद थे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विमलेश तिवारी ने किया। उन्होंने कहा की आंख खोलकर सर उठाकर अगर देखा जाए तो सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ही है। जितनी भी नई पार्टी या दल का निर्माण हुआ है सब इसके फल फूल है। वहीं पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे ने कहा कि ट्रेन की बोगी कितना हूं लंबा क्यों ना हो गति प्रदान इंजन ही करता है। उसी तरह पूरे भारत में चाहे जितने भी फल फूल रूपी अन्य पटियां क्यों न बन जाए कांग्रेस का कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सत्ता पक्ष में इंजन का काम कांग्रेस ही करेगी। वहीं जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा हमारी पार्टी गरीब दबे कुचले असहाय लोगों के लिए कवच की तरह कार्य करती है। इसलिए चुनावी सभा में कांग्रेस इंजन बन सरकार के सभी योजनाओं को गरीबों तक निश्चित रूप से पहुंचाएगी। मौके पर डॉक्टर मुन्ना पासवान पीसीसी डेली गेट सतीश कुमार पांडेय संजय दुबे अखिलेश त्रिपाठी पीसीसी डेलीगेट मोहम्मद नसीरुद्दीन राजेंद्र प्रभाकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे दिनेश कुमार पाठक पिंटू पांडेय पंडित पूरा अरविंद कुमार पांडेय के साथ कांग्रेसियों का हुजूम उपस्थित रहा।



