दुर्गम पहाड़ियों में श्रद्धालुओं ने किया भजन कीर्तन

दुर्गम पहाड़ियों में श्रद्धालुओं ने किया भजन कीर्तन

जे टी न्यूज,

करगहर(रोहतास)जिला रोहतास की दुर्गम पहाड़ियों में 163 वर्ष पहले महायोगी परमहंश दयाल स्वामी अद्वैतानंद ने रोहतास गढ़ स्थित योगिया गुफा (योगिया मैन) के नागटोली में नग्न अवस्था में छह वर्षों तक योग समाधि में रहकर तपस्या की थी। आज उनके हजारों अनुयायियों ने योगिया गुफा में जाकर समाधिस्थल के पास अपने परम पूज्य संत की याद में भजन कीर्तन किया।ज्ञातव्य हो की परमहंश दयाल महाराज के प्रमुख आश्रमों में बनारस का गढ़वा घाट आश्रम,बक्सर का ब्रह्म विद्यालय व आश्रम छोटका राजपुर,रायपुर चोर का परमपुरी आश्रम आदि प्रसिद्ध एवं सिद्ध आश्रमों में शुमार है।अभी हाल ही में ब्रह्म विद्यालय व आश्रम के स्वामी श्री श्री 108 श्री सत्यानंद महाराज परमहँस एवं उनके आश्रम से संबंधित संतो ने इस पवित्र एवं आध्यात्मिक गुफा के दर्शन किए। इस कड़ी में विगत 2 अप्रैल 2025 को आश्रम के युवाओं की एक टोली रोहतास के अकबरपुर से पहाड़ी की चढ़ाई कर योगियां गुफा पहुंची जहां भक्तों ने भजन कीर्तन एवं पाठ किया।

इस आध्यात्मिक पावन आयोजन के पीछे महाराज का उद्वेश्य है कि इस प्राचीन गुफा के प्राकृतिक सौंदर्य एवं अध्यात्म के साथ साथ यह गुफा एक पर्यटक केंद्र के रूप में भी विकसित हो,लोग इसके महत्व को समझे।मौके पर दीनानाथ सिंह,मनोज सिंह,दीपक सिंह,अभय सिंह ,पिंटू ,अविनाश सिंह,रितेश, मुनु पांडेय,राहुल दुबे,नीरज सिंह,मनीष राय,सूर्य गुप्ता,राजन सिंह,संजय,के साथ अनेक स्थानीय लोग भी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button