मैथिली आंदोलन के सिपाही चुनचुन मिश्र को मरणोपरांत मिला सम्मान

मैथिली आंदोलन के सिपाही चुनचुन मिश्र को मरणोपरांत मिला सम्मान

जेटी न्यूज/मधुबनी नगर

मैथिली भाषा के पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष रहिका गांव निवासी स्वर्गीय चुनचुन मिश्र को दरभंगा में आयोजित मिथिला महोत्सव में हितनंदन झा सम्मान प्रदान किया गया।स्व.मिश्र को मैथिली भाषा के विकास के लिए अनवरत आंदोलन करने तथा मिथिला के विकास का आवाज बुलंद करने के सतत प्रयास को लेकर मरणोपरांत उनके पुत्र धर्मेन्द्र मिश्रा उर्फ कंटीर को 25 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।मैथिल समाज रहिका ने स्व. मिश्र को सम्मानित करने पर स्वागत किया है।मैथिल समाज रहिका के संरक्षक उदय चन्द्र झा विनोद, सचिव प्रो.शीतलाम्बर झा,भवेश झा,शशिधर झा,राजेन्द्र यादव सहित सदस्यों ने स्व.मिश्र के सम्मान मिलने को प्रशंसनीय बताया।

Related Articles

Back to top button