बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई

बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास एवं पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास यूआर कॉलेज, रोसड़ा, समस्तीपुर के परिसर में स्थित है। बाबा साहब की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय एवं अंबेडकर कल्याण छात्रावास के अधीक्षक सह बर्सर डॉ. विनय कुमार ने शनिवार की शाम सभा स्थल एवं परिसर का दौरा कर कार्यक्रम की सफलता का जायजा लिया। अंबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राय ने कहा कि बाबा साहब का जीवन एवं दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और भारत के शोषित, पीड़ित, वंचित, पिछड़े, दलित एवं महिलाओं को संविधान में अधिकार दिलाया। यह उनकी ही देन है कि इन वर्गों के लोगों को शिक्षा एवं रोजगार मिल सका। छात्रावास अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने कहा कि बाबा साहब की जयंती हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर दीप जलाकर व पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button