“अनुसूचित जाति उप परियोजना” के तहत किसानों के बीच निःशुल्क उन्नत धान बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न

“अनुसूचित जाति उप परियोजना” के तहत किसानों के बीच निःशुल्क उन्नत धान बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न जे टी न्यूज, विभूतिपुर: विगत दिन विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत राघोपुर स्थित एक स्थित एक सभागार भवन में आहूत कार्यक्रम जो भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा समस्तीपुर के तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित “अनुसूचित जाति उप परियोजना” के तहत संस्थान के मुख्य अनुसंधानकर्ता व आमंत्रित विशिष्ट अतिथि डॉ के o केo सिंह और उनकी विशेषज्ञ टीम के द्वारा उपस्थित सैकड़ों किसानों के बीच परियोजना के मुख्य विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कृषिजन्य अनेक फसलों के रोपण विधि, कीटाणु से बचाव, मृदा संरक्षण विधि, बीजोपचार, समय पर सिंचाई और फसल की गुणवत्तापूर्ण वा प्रति हेक्टेयर उत्तरोत्तर वृद्धि उपज पर सहज और सरल शब्दों में किसानों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत मुखिया दिलीप कुमार ने की। आयोजन को मंचस्थ आमंत्रित सदस्य विभूतिपुर विधानसभा 138 के वर्तमान विधायक कामरेड अजय कुमार, पूर्व जिला पार्षद सह सेवानिवृत शिक्षक सह किसान रामदेव राय, मुखिया दिलीप कुमार सुरौली पंचायत, मुखिया मनोज यादव गंगोली पंचायत, समाजसेवी अमरजीत ठाकुर, जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार सेवानिवृत शिक्षक श्याम नंदन महतो आदि ने अपने संबोधन में किसानों की समस्या और समाधान पर चर्चा परिचर्चा के साथ अपने निजी अनुभवों को भी साझा किया । प्रत्येक उपस्थित सैकड़ों किसान को 5 किलो उन्नत धान के बीज का वितरण किया गया। सभी किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई।

Related Articles

Back to top button