मक्का सुखाने व गिट्टी-बालू के रखने का काम आ रहा खगड़िया के बहादुरपुर व गंगौर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती छाछ घाट पुल

मक्का सुखाने व गिट्टी-बालू के रखने का काम आ रहा खगड़िया के बहादुरपुर व गंगौर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती छाछ घाट पुलजे टी न्यूज, खगड़िया: मक्का कटाई चल रही है जिसकी वजह से मार्ग और पुल पर किसानों ने कब्जा कर लिया है।पुल व मार्गों पर मक्का सुखाई जा रही है,इससे यातायात प्रभावित हो रही…
मगर किसान मानने को तैयार नहीं हैं।जबकि यह मक्का हादसे का कारण बन चुकी है।तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं…
मामला खगड़िया जिला मुख्यालय से सटे धुशमुरी-विशनपुर के समीप छाछ घाट पुल का है।खगड़िया को जाने वाले मार्ग पर कोशी नदी की उपधारा नदी पर पुल बना हुआ है जहां से शुम्भा सहित दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन रहता है।इस पुल पर अहुना,धुशमुरी-विशनपुर सहित आसपास के किसानों ने खेतों से मक्का को काटकर सूखने के लिये पुल पर डाल दी है।पुल पर पूरे दिन मक्का सूख रही है,जिसकी वजह से पूरे दिन यातायात प्रभावित होता है।मक्का से वाहन बचाकर निकालना मुश्किल है,मक्का के ऊपर से वाहन को निकाला जाये तो किसान लड़ने को तैयार हो जाते हैं। राहगीरों ने अधिकारियों से अपील की है कि पुल से मक्का को हटवाया जाये।मक्का से हादसे भी हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button