एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज के प्रधान कार्यालय का भव्य शुभारंभ
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति मे हुई
एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज के प्रधान कार्यालय का भव्य शुभारंभ / राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति मे हुई
जे टी न्यूज, खगड़िया: कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान एवं कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में खगड़िया जिले के अनेक बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों दिव्यांगजन उपस्थित रहे। दिलीप पासवान संदीप पटेल दयानंद कुमार कुंदन कुमार बृजेश कुमार प्रीतम कुमार सौरभ कुमार बसंती कुमारी इत्यादिइस कार्यालय का उद्देश्य दिव्यांगजनों को भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित रोजगार, शिक्षा, उपकरण, आर्थिक सहायता जैसी लाभकारी योजनाओं की विधिवत जानकारी एवं सहायता प्रदान करना है।शुभारंभ के अवसर पर पूरे जिले में उत्साह का वातावरण देखा गया, और अनुमानतः 15,000 से 20,000 दिव्यांगजनों को इस पहल से सीधा लाभ पहुंचेगा।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के चेहरों पर आत्मविश्वास और प्रसन्नता की झलक स्पष्ट दिखाई दी। कार्यक्रम का संचालन गरिमा, सटीकता और समर्पण के साथ किया गया, जो समाज के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह पहल न केवल खगड़िया, बल्कि पूरे बिहार में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।

