चकदह दोमंठा सडक की ढलाई में मानक का नहीं हो रहा अनुपालन नाला बना मगर नहीं है कोई निकास
चकदह दोमंठा सडक की ढलाई में मानक का नहीं हो रहा अनुपालन नाला बना मगर नहीं है कोई निकास
जे टी न्यूज, मधुबनी.
मधुबनी नगर परिषद की योजनाओं में भारी लूट मची हुई है. सडकों के निर्माण में प्राक्कलन की अनदेखी आम बात है. यही कारण है की सडकें एक तरफ से बनती और दूसरी तरफ से उखरने लगती है.
अभी चकदह के सुन्दर चौक से दोमंठा जाने वाली सडक के एक पार्ट सुन्दर चौक से आगे सडक की ढलाई की जा रही है. इसमें प्राक्कलन का अनुपालन नहीं हो रहा है. प्राक्कलन के अनुसार आठ इंच मोटी ढलाई की जानी है, लेकिन मुश्किल से तीन इंच ढलाई की जा रही है. ढलाई में सीमेंट की मात्रा बहुत कम दिया जा रहा है. लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है.
इसी सडक के बगल मे नाले का निर्माण भी किया गया है, जिसमें मानक के हिसाब से न तो सीमेंट दिया गया है और नहीं लोहे का राड लगाया गया है. नाले का लेवलिंग नही किया गया है. जिससे पानी का निकास होना मुश्किल है. सबसे बडी बात यह है कि बनाये गये नाले को किसी अन्य नाले से जोडा नही गया है, जिस कारण पानी निकास समस्या बनी हुई है. अभी हल्की बारिश मे नाले का पानी उछलकर सडक पर बहने लगा जिससे आम लोगों को आने जाने मे भारी समस्या उत्पन्न हो गयी.इतना ही नहीं नाला बनाने के लिए आगे भी सडक को क्षतिग्रस्त कर बगल में कुछ दूरी तक गढ्ढा खोद कर छोड दिया गया है. इस बरसात में यह गढ्ढा जानलेवा साबहो रहा है.
मोहल्ला निवासी नरेंद्र साहु, बिजेंद्र कुमार, बिंदेश्वर यादब,रामबहादुर यादव, नशीब लाल यादब आदि दर्जनो लोगों ने इस संबंध में डीएम को आबेदन देकर जांच कर सरकारी राशि का बंदरबांट करने बाले अभियंता और अभिकर्ता के बिरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.
आवेदन कर्ताओं ने बताया कि सडक और नाले की ढलाई की जाती है, लेकिन तराई नहीं की जाती है, योजनाओं के कमजोर होने का यह भी एक कारण है. आवेदको ने बताया कि अभी दो महीना पहले नगर परिषद के द्वारा वार्ड 21 में चकदह चौक से सुन्दर चौक के बीच सडक की ढलाई की गयी है. मानक के अनुसार निर्माण सामग्री नहीं देने के कारण सडक की गिट्टियां उखरकर सडक पर बिखरी पडी है. यह सरकारी राशि का खुल्लखुला बंदरबांट है.
इस बाबत पूछने पर नगर के मेयर अरुण राय ने बताया की वे अकेले समूचे शहर के निर्माण कार्य की निगरानी नहीं कर सकते. मोहल्ले के लोगों का काम है कि घटिया काम होने पर काम रोक दे. योजना से संबन्धित जेई अरुण यादव ने दूरभाष पर बताया कि काम नियमानुसार हो रहा है.


