आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर एक विमर्श का आयोजन

आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर एक विमर्श का आयोजन

जे टी न्यूज, पटना:
माकपा की पटना शहर कमिटी ने जमाल रोड स्थित सूर्या कॉम्प्लेक्स में आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर एक विमर्श का आयोजन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक और क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी सहजानंद सरस्वती की पुण्य तिथि पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। आपातकाल से अघोषित आपातकाल विषय पर आयोजित विमर्श को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल तो सत्ता बचाने के लिए लगाया गया था। इसका ही परिणाम हुआ कि आज भी कांग्रेस संभल नहीं सकी है। इसी तरह अघोषित आपातकाल लगाने वाली केंद्र की सरकार इससे भी बुरा हस्र का सामना करना पड़ेगा। वक्ताओं के कहा कि वर्तमान अघोषित आपातकाल को रणनीति बनाकर प्रतिकार करना होगा। इसमें देरी होगी तो अघोषित आपातकाल वाले लोगों के माइंडसेट बदल देंगे और देश की एकता अखंडता खत्म हो जाएगा। विमर्श कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा नेता अरुण मिश्र ने कहा पूरी दुनिया में साम्यवाद संकट में है। इससे बचने के लिए फासीवाद को अपनाया जा रहा है। किसान नेता प्रभु राज नारायण राव ने कहा वर्तमान सरकार संविधान को ताक पर रखकर लोगों के अधिकार को खत्म कर रही है। विमर्श कार्यक्रम की मंजुल कुमार दास, सुनील कुमार सिंह, प्राच्य प्रभा के संपादक विजय कुमार, जनवादी लेखक संघ के सचिव कुलभूषण, माकपा नेता अहमद अली, राजीव रंजन, सुजीत कुमार, पारस पाल, सीटू नेता अनुपम कुमार, खेतिहर मजदूर यूनियन के देवेंद्र चौरसिया ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन लोकल कमिटी सचिव त्रिलोकी नाथ पांडे ने किया।

Related Articles

Back to top button