महिलाओं, लड़कियों, बच्चियों की सुरक्षा में शासन-प्रशासन विफल समाज की जिम्मेवारी अहम –माया श्रीवास्तव
महिलाओं, लड़कियों, बच्चियों की सुरक्षा में शासन-प्रशासन विफल समाज की जिम्मेवारी अहम –माया श्रीवास्तव
जे टी न्यूज़, पटना : समर्थ नारी, समर्थ भारत संगठन की विख्यात राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखंड वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने संपूर्ण हिंदुस्तान में लड़कियों, महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा में शासन प्रशासन की निरंतर विफलता से तथा मातृ शक्ति पर बढ़ रहे अमानुषिक अत्याचार पर गहरी चिंता जताई है। श्रीमती माया श्रीवास्तव ने पुनाइचक स्थित संगठन कार्यालय में बैठक में बोल रही थी। महिलाओं के ऊपर हो रहे हमले से पूरा देश शर्मसार हो रहा है। श्रीमती श्रीवास्तव ने आगे बताया कि इस देश को क्या हो गया है कि जिस देश में नारी को पूजा जाता है। घर की इज्जत, घर का मान समझा जाता है, “”यत्र नार्यस्तु पूज्यंतु , तत्र रमंते देवताः “” का मंत्र गूंज रहा हो। उसी जमीं पर दुधमुंही बच्ची से रेप, तो कहीं प्यार और वासना के खेल के बाद हत्या, तो कहीं लव जिहाद के षडयंत्रों से अनजान किशोरियां, लड़कियों, बच्चियों के छत्तीस, बयालीस टुकड़ों में विभक्त शरीर गर्भबत्ती महिला के साथ रेप, इतना ही नहीं उस महिला अजन्मे बच्ची को पेट से निकल कर रेप, शरीर के रोंगटे खड़ा कर रहा है।
इसका मुख्य कारण समाज के नियंत्रण का चुक जाना ही तो है।
आखिर एक परिवार जबतक अपनी बच्चियों की तरह ही दूसरे की बेटियों का सम्मान करना भी अपने बेटों, भतीजों, भांजों, भाइयों के जेहन में गहरे तक पैठ नहीं बना पाएगा, तबतक यह आक्रमण रुकेगा नहीं।
और यह सब भी मात्र शासन-प्रशासन से नहीं हो पाएगा। इसके लिए समाज में जागरूकता लाना पड़ेगा, समाज को जिम्मेवार बनाना ही पड़ेगा। यदि समाज महिलाओं, लड़कियों, बच्चियों के प्रति इस घृणित प्रताड़ना, आक्रमण के विरुद्ध शंखनाद कर दे, तो किसी भी व्यभिचारी, गुंडा या आक्रमणकारी में हिम्मत नहीं होगी कि वह समाज की ताकत से संरक्षित किसी भी महिला की ओर आंख उठाकर देखने की भी हिम्मत कर सके।
तभी हिंदुस्तान के त्रिपुरा, नॉर्थ ईस्ट, पश्चिम बंगाल, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कर्नाटक, हैदराबाद, पटना, रांची, मद्रास, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, असम, तेलंगाना, केरला से कभी भी किसी के रेप, हत्या, लव जिहाद जैसी कोई घटना अखबारों की सुर्खियां नहीं बनेंगी। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सभी महिलाओं को संगठित होकर दोषियों को सजा दिलाने के लिए आगे आना होगा और अपनी चुप्पी तोड़नी होगी। बैठक में उपस्थित संगठन प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक के साथ सभी महिलाओं ने कहा हम सभी श्रीमती माया श्रीवास्तव के उठाए हुए हर एकदम के साथ साथ है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पाठक, संचालन अनीता मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन नीरू सिंह ने किया। उपस्थित महिलाओं में प्रदेश उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, सरिता सिंह, प्रदेश सचिव स्मिता सिन्हा, संगीता श्रीवास्तव, गीता रानी, संगीता दुबे, संगीता तिवारी, पुष्पा तिवारी, पटना महानगर अध्यक्ष अनीता मिश्रा, पटना महानगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, राखी सिंह, निधि कुमारी, बिना सिन्हा, रीना शर्मा, नीलम वर्मा, प्रतिमा साहनी, नीलू शर्मा, नीरू सिंह, संजू देवी, चुन्नी देवी, जुली सिन्हा, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरण ठाकुर, पूजा ठाकुर, अंजली ठाकुर, सुनीता देवी समेत बड़ी कामाख्या में महिलाएं मौजूद रही।

