बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की बैठक में संघ का हुआ पुनर्गठन

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की बैठक में संघ का हुआ पुनर्गठन

प्रो अरुण कुमार/ जेटी न्यूज

मधुबनी। जिले के जयनगर के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की एक बैठक अनुमंडल अध्यक्ष धनिक लाल यादव की अध्यक्षता व राज कुमार पूर्वे के संचालन में आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ की मजबूती पर बल देना है। बैठक के माध्यम से शिक्षकों के बीच किसी भी तरह की समस्याओं के समाधान के लिए संघ हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। सरकार से जो हमारी मांग है उसके लिए शिक्षक संघ एकता के साथ अपने बातों को रखेगी।


आज के बैठक का मुख्य उद्देश्य आप सभी को पता है। संघ लगातार नियोजित शिक्षकों के समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष किया और न्याय दिलाने का काम किया है। जिला संघ के अलावे जिले के सभी प्रखंडों में संघ सशक्त रहे। कहीं से कोई समस्या और सूचना पर जिला संघ के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। जहां संघ शिथिल हो जाती है। वहां शिक्षकों के समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। जिला संघ ने शिक्षकों को किसी भी समस्या को लेकर प्रखंड स्तर के संघ को सक्रिय रहने की बात कही जाती है। जयनगर में संघ के शिथिलता रहने पर जिला संघ ने प्रखंड संघ को भंग करते हुए नये पदाधिकारी के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। आज इन्हीं बिन्दुओं पर प्रखंड संघ का चुनाव कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई है। मैं चाहता हूं कि प्रखंड संघ सशक्त रहे। ताकि शिक्षकों के किसी भी समस्या को लेकर आवाज बुलंद कर सके। जयनगर में निष्क्रिय हो गये संघ को सक्रिय करने के लिए संघ की बैठक की गई है। जिला संघ के उपस्थिति में जयनगर प्रखंड के पुराने संघ को भंग करते हुए सर्व सम्मति से नये पदाधिकारियों को चुना गया। प्रखंड अध्यक्ष पद धनिक लाल यादव, उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, मो नईम, प्रधान सचिव राम विनोद , सचिव प्रमोद कुमार ठाकुर, रिंकी कुमारी, प्रवक्ता लोकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार साफि समेत नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

बैठक को प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव,
जिलाध्यक्ष राजू यादव, प्रधान महासचिव पवन चौधरी,
जिला महिला प्रभारी गीता कुमारी, रघुवंश ठाकुर, सुरेश कुमार यादव, रमेश कुमार सिंह, लाल बिहारी प्रसाद वर्मा, बेबी कुमारी, अखिलेश कुमार, पिंकी कुमारी, प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार ठाकुर, रविन्द्र कुमार, अब्दुल कादीर, उमेश कुमार पासवान, राम विनोद यादव, किशुन साफि, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मो नईम, शत्रुध्न मुखिया, दिनेश कुमार
समेत अन्य मौजूद थें ।

Related Articles

Back to top button