बुलडोजर राज के खिलाफ आंदोलन चलाएगी माले-ध्रुव

बुलडोजर राज के खिलाफ आंदोलन चलाएगी माले-ध्रुव

( जेटी न्यूज) मधुबनी
झंझारपुर प्रखंड के नवानी गांव में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई। बैठक में खेग्रामस सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए प्रखंड में जोश खरोश के साथ सदस्यता अभियान चलाकर 30 जून तक पांच हजार सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकार के गरीब बिरोधी बूलडोजर राज के खिलाफ के साथ साथ सेना भर्ती में अग्नि पथ योजना के खिलाफ आंदोलन चलाने का फैसला लिया गया।भूमिहीनो को पांच डिसमिल बास भूमि,बसे हुए जमीन का बासगित पर्चा, पर्चा धारियों को जमीन पर दखल कब्जा एवं उजाड़ने से पहले बसाने के मांग पर अंचल कार्यालय झंझारपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
झंझारपुर प्रखंड माले सचिव बिजय कुमार दास की अध्यक्षता में हुई बैठक को भाकपा-माले जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण, दिनेश महतो, किरण दास, बिनय कुमार झा,बिंदेश्वर पासवान,खुदुर सदाय वगैरह ने संबोधित किया। जबकि दर्जनों माले कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button