अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार रहते हुए संत कुमार सहनी ने एक बेहतर अनुभव से मिसाल कायम किया :राजभूषण

वीरपुर जेटी न्यूज़
वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजभुषण चौधरी ने रविवार को डीहपर पंचायत के मलहडीह गांव में निषाद विकास संघ के द्वारा राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी के सम्मान समारोह को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार रहते हुए संत कुमार सहनी ने एक बेहतर अनुभव से मिसाल कायम किया है।यही कारण है कि उनकी लगन और मेहनत को आज पूरा भारत जान पाया है।उन्होंने कहा कि इनकी लगन का ही प्रतिफल है कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के विद्यार्थी प्रत्येक विधा में शानदार उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सपना देखने के बाद ही आगे बढ़ता है।बहुत लंबा दिन का सपना संत कुमार सहनी का पूरा हुआ।राजभूषण चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बदौलत ही हम किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

नौकरी सिर्फ आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाती है।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने इतिहास को भूल जाते हैं वहीं व्यक्ति विकास की गति से पीछे होते हैं।उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कदराबाद के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि समाज में एक दूसरे लोगों का संवाद स्थापित करने के बाद ही विकास संभव होता है।उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र गेंन्हरपुर पंचायत में संत कुमार सहनी ने शिक्षा का अलख जगाने का काम किया और वह सपना पूरा हुआ है।वीआईपी के जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी व प्रखंड अध्य्क्ष रंजीत सहनी ने कहा कि जीवन जीने की कला शिक्षक ही बताते हैं।

बिना शिक्षा के मानव पशुवत होते हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही हमे किसी भी क्षेत्र में सम्मान दिलवा सकते हैं।सेवानिवृत्त शिक्षक राम बालक सहनी ने संत कुमार सहनी को एक विशिष्ट प्राणी बताया।आगे उन्होंने श्री सहनी की अपनी पत्रिका विमोचन करने की अपील की।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत कुमार सहनी को बुके,चादर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।समारोह को संत कुमार सहनी,पूर्व मुखिया बैधनाथ चौधरी,विजय कुमार सहनी,धर्मराज सहनी,पंसस प्रतिनिधि अमरनाथ सहनी,नरेश सहनी,आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्य्क्षता रंजीत सहनी ने की।जबकि संचालन शिक्षक गौतम सहनी ने किया।

Related Articles

Back to top button