बिजली के करंट लगने से एक गाय व दो भैंस की मौत
बिजली के करंट लगने से एक गाय व दो भैंस की मौत
जे टी न्यूज, कुमारखंड/ मधेपुरा :
कुमारखंड प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित लक्ष्मीनियां वार्ड 9 में शुक्रवार सुबह बहियार में पशुपालक राजेंद्र यादव पशु को चारा दे रहे थे। ऊपर से गुजर रहे 11 हजार विद्युत तार पेड़ के टहनी से सटा हुआ था। मवेशी जैसे ही चारा खाने पेड़ के पास पहुंचा कि बिजली करंट लगने से दौनों की मौत हो गयी। जबकि पांच मवेशी झुलस गयी। झुलसे हुए मवेशी का इलाज किया जा रहा है। घटना में पशुपालक राजेंद्र यादव के तीन मवेशी की मौत हुई है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया की करंट लगने से एक गाय तथा दो भैंस की मौत की
सूचना मिली है। कर्मी को घटना स्थल पर जांच के लिए भेजा गया है। झुलसे हुए पॉच मवेशी का इलाज किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


