अमित शाह के संवाद कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता की सक्रिय भागीदारी  





अमित शाह के संवाद कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता की सक्रिय भागीदारी

 

जे टी न्यूज, फारबिसगंज :

फारबिसगंज एयरपोर्ट मैदान में आयो

जित संवाद कार्यक्रम में देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोशी, पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 10 संगठनात्मक जिलों की 45 विधानसभा क्षेत्रों के मंडल स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

इस अवसर पर पूर्णिया की कद्दावर भाजपा नेत्री सह जिला मंत्री नूतन गुप्ता भी मौजूद रहीं।

 

*नूतन गुप्ता ने जताई प्रतिबद्धता*

 

अमित शाह के प्रेरक संबोधन के बाद नूतन गुप्ता ने कहा—

“आज कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति अद्वितीय एकजुटता और अटूट प्रतिबद्धता देखने को मिली। सभी ने पुनः बिहार में मजबूत एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया है।”

 

*अमित शाह का संबोधन*

 

अमित शाह ने कहा कि पूर्णिया, कोशी और भागलपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में विकसित और घुसपैठिया-मुक्त बिहार बनाने का अदम्य उत्साह है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता हर घर, हर मोहल्ले और नुक्कड़ तक जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाएँगे और सुरक्षित, विकसित व समृद्ध बिहार की निर्माण यात्रा को आगे बढ़ाएँगे।

 

*मंच पर दिग्गज नेताओं की मौजूदगी*

 

इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, अररिया सांसद प्रदीप सिंह सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और संगठनात्मक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button