बकुलहर मठ के भू माफियाओं को दलितों के पर्चा वाली जमीन से खदेड़ा गया

बकुलहर मठ के भू माफियाओं को दलितों के पर्चा वाली जमीन से खदेड़ा गया

जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव,जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव,बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा ,बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के जिला सचिव म. वहीद ने बताया कि बकुलहर मठ और भू माफियाओं की मिली भगत से गोपालपुर थाना से उत्तर खेसरा नंबर 937 भूमि पर पर्चाधारियों को पर्चा मिला हुआ है। उसको पांच ट्रैक्टर लगाकर जबरन जोतने से गोपालपुर थाना के सहयोग से पर्चाधारियों ने खदेड़ दिया। 2017 में उस जमीन पर लगे धान को काटने के लिए मठ अपने गुर्गों के साथ गया था।लेकिन पर्चाधारियों के जबरदस्त विरोध के फलस्वरूप तत्कालीन आरक्षी अधीक्षक विनय कुमार के आदेश पर एस डी पी ओ रामानंद कौशल तथा ए एस पी राजेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार घटना स्थल छोटा गोपालपुर में जाकर मठ के गुंडों को खदेड़ दिया था।तभी से वह जमीन खाली पड़ा हुआ है। आज उस जमीन को जोतने का प्रयास बकुलहर मठ एवं स्थानीय भू माफिया संतोष गिरी, देवराज साह ,मदन दास , जयनारायण मिश्र,बृजेश दास,जंगबहादुर यादव,विनय कुमार जैसे रंगदारों के बल करना चाहा है ।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा बिहार राज्य किसान सभा पर्चाधारियों के साथ जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण बेतिया, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया ,अंचलाधिकारी चनपटिया से मिलकर पर्चा के आधार पर बकुलहर मठ की 314 एकड़ जमीन जो अधिशेष है और उस पर 399 परचाधारियों को पर्चा मिला हुआ है। जिस की दखलदहानी अविलंब करने का आवेदन दिया है।
अगर दखलदहानी का आदेश नहीं दिया जाता है।तो 14 जुलाई को चनपटिया अंचल पर पर्चाधारियों का विशाल प्रदर्शन किया जाएगा ।उसके बाद भी पर्चाधारियों को दखलदहानी नहीं दिया गया ।तो 10 अगस्त को जिला पदाधिकारी का घेराव कर जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा ।9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा महात्मा गांधी ने दिया गया था। ठीक उसी तरह 10 अगस्त 2026 को मोदी और सम्राट सरकार गद्दी छोड़ो या पर्चाधारियों को जमीन पर दखल कब्जा दो का आह्वान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button