वन विभाग द्वारा पेशा का उलंघन के खिलाफ नीमडीह,सोनाहातु के ग्रामीणो द्वारा राज्यपाल के समक्ष दिया धरना
वन विभाग द्वारा पेशा का उलंघन के खिलाफ नीमडीह,सोनाहातु के ग्रामीणो द्वारा राज्यपाल के समक्ष दिया धरना

जे टी न्यूज, झारखंड: झारखंड राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर वनविभाग बुंडू रैंज द्वारा निमडीह ग्रामीणो का रास्ता रोकने पर रोक लगाने, किसानों के खेत एवं पशुओं के चारागाह तक जाने का रास्ता देने तथा पेशा कानून का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन ग्रामसभा के बिना पेड़ लगाने पर रोक लगाने का मांग किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में किसान नेता उमेश महतो,सोनाहातु मुखिया विकास मुंडा, बसंत मुंडा, चतुर महतो, देवेन्द्र नाथ महतो, परिक्षित महतो,मुकेश महतो,सुखलाल मुंडा, रबिंद्रनाथ मुंडा,लालू लोहरा,राजनाथ महतो, विनोद महतो, विश्व देव महतो ,शोशोधर महतो,दुखी महतो, कुलदीप महतो,अशोक महतो ,अघनु महतो,मखर महतो, प्रदीप महतो,बिसम मुंडा आदि ने संबोधित करते हुए कहा पेशा के उलंघन पर रोक नहीं लगा तो नागरिक आन्दोलन के लिए विवष होंगे।पे

शा का उलंघन कर रास्ता, एवं चारागाह पर रोक नहीं चलेगा,वन विभाग के मनमानी केखिलाफ संघर्ष तेज़ करो, ग्रामसभा का उलंघन नहीं चलेगा,लोक सभा न विधानसभा, सबसे बड़ा ग्राम सभा आदि नारे लग रहे थे।



