बच्चों को फुटबॉल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना
बच्चों को फुटबॉल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना

जे टी न्यूज, सुपौल: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह-1 द्वारा वृहद आश्रय गृह, सुपौल में बाल यूनिट-1 एवं बाल यूनिट-2 के बच्चों को संबोधित किया गया। उन्होंने बच्चों को प्रेरणादायी बातें बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उनके संबोधन से बच्चों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस अवसर पर बच्चों को फुटबॉल भी प्रदान की गई, ताकि वे खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित हों और शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-1 श्री दिलीप कुमार सिंह, अपर मुख्य दंडाधिकारी-1-सह्-प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल मो. अफजल आलम सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे।


