बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, अराजकता का आलम और राजभवन मार्च पर पुलिस दमन की निंदा – अख्तरुल इस्लाम शाहीन
बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, अराजकता का आलम और राजभवन मार्च पर पुलिस दमन की निंदा – अख्तरुल इस्लाम शाहीन

जे टी न्यूज, पटना:
आज बिहार की स्थिति यह है कि शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और पूरे बिहार में अराजकता का आलम है।* भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। छात्रों के हक और रोजगार के लिए राष्ट्रीय जनता दल द्वारा निकाले गए राजभवन मार्च* को *पुलिस दमन के सहारे भाजपा सरकार* ने कुचलने का प्रयास किया। यह मौलिक अधिकारों का हनन है और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह न्यायोचित नहीं है।*आंदोलनकारियों पर *वाटर कैनन* चलाया गया। हम पूरी तरह भींग गए लेकिन अपने हक से पीछे नहीं हटे। नेता प्रतिपक्ष * तेजस्वी यादव जी* को भी गिरफ्तार कर बस में डाल कर उन्हें सचिवालय थाना लाया गया है l सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की भी है l आंदोलनकारियों को धमकाया भी l लेकिन आंदोलनकारी पीछे नहीं हटे तथा लोकतांत्रिक ढंग से गगनभेदी नारे लगाते रहे l पुलिस की तानाशाही रवैये की हम निन्दा करते है तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके साथ गिरफ्तार राजद कार्यकर्ताओं को अविलंब रिहा करने की मांग करते है l
*राष्ट्रीय जनता दल* छात्रों के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए *एक कदम पीछे नहीं हटेगी।*

*हमारी मांगें:*
1. *सिवान गोलीबारी के दोषी अधिकारी की बर्खास्तगी*: — विगत दिनों *सिवान में आंदोलन के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा AK-47 से गोली चलाने का आदेश* देने वाले अधिकारी को तुरंत चिन्हित कर *सेवा से बर्खास्त* किया जाए और उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो।
2. *बैकलॉग बहाली*: — सभी सरकारी विभागों में जितनी भी *बैकलॉग वैकेंसीयां* हैं, उन्हें अविलंब भरा जाए।
3. *पेपर लीक पर रोक*: — पेपर लीक पर अविलंब रोक लगे और माफिया पर कड़ी कार्रवाई हो।
4. *समय पर रिजल्ट और बहाली*: — छात्रों को समय पर रिजल्ट मिले। सभी रिक्त पदों की वैकेंसी निकालकर बहाली प्रक्रिया शुरू की जाए।
5. *शैक्षणिक वातावरण में सुधार*: — बिहार में शिक्षा का माहौल दुरुस्त किया जाए।
6. *TRE-4 में एक परीक्षा*: — शिक्षक बहाली *TRE-4 में 2 परीक्षा* कर दी गई हैं। छात्र अभी भी पटना में आंदोलनरत हैं। हमारी मांग है कि *पुराने पैटर्न पर एक ही परीक्षा* ली जाए।
जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, राष्ट्रीय जनता दल का संघर्ष जारी रहेगा।
