16 अगस्त 2026 राहे में मनाया गया आजादी बचाओ दिवस, लोकतंत्र, संविधान और देश की रक्षा का शपथ
16 अगस्त 2026
राहे में मनाया गया आजादी बचाओ दिवस, लोकतंत्र, संविधान और देश की रक्षा का शपथ

जे टी न्यूज, झारखंड: राहे में 80 वां स्वतंत्रता दिवस सह आजादी बचाओ दिवस सम्मान पूर्वक मनाया गया, शहीद बिरसा मुंडा चौक पर सुफल महतो, शहीद भगतसिंह चौक पर रंगोवती देवी, नेताजी सुभाष चौक पर मनोज चटर्जी, शहीद गोपाल सिंह मुंडा चौक पर सुरेन्द्र बैठा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, एवं लोकतंत्र, संविधान,व देश की रक्षा का लिया गया शपथ।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने विस्तृत रूप में स्वतंत्रता आन्दोलन की चर्चा करते हुए कहा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अनगिनत शहीदों ने अपने जान गवां दिया, जिसमें झारखंड के शहीद बिरसा मुंडा, सिद्धों -कान्हु, चांद – भैरव,फुलों झानो सहित 20 हज़ार से ज़्यादा आदिवासियों की शहादत देश सदैव याद रखेगा। महात्मा गांधी,नेताजी सुभाष, भगतसिंह, सुखदेव , राजगुरु, खुदीराम बोस सहित अनगिनत शहीदों के बलिदान को सामने रख कर शहीदों के सपने का देश के निर्माण के लिए रोजगार , शिक्षा, स्वास्थ्य,समता, भाईचारा, न्याय की आजादी के लिए तथा भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, नीजिकरण, पलायन – विस्थापन भूखमरी, गरीबी,कुपोषण के खिलाफ संघर्ष जरूरी है । इस अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा, कमलाकांत सिंह, शांति कुमार देव शर्मा, प्रदीप भगत, तुलसी सिंह, अमजद अली,मोइन अंसारी, बिनोद साव अजित सिंह,संजय महतो, श्रवण मुंडा, शंकर मुंडा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। स्वतंत्रता दिवस अमर रहे महात्मा गांधी, भीमराव अम्बेडकर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, भगतसिंह , बिरसा मुंडा, सिद्धों कान्हु,चांद भैरव, फुलों झानो अमर रहे का गगनभेदी नारे लग रहे थे


